फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Arested in Munsyari

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Arested in Munsyari
पुलिस गिरफ्त में नाबालिग को भगाने का आरोपी । - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। किशोरी के अपहरण के आरोपी को मुनस्यारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने चार जनवरी को भूपेंद्र सिंह के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर दी थी। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ मुनस्यारी थाने में आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने आरोपी को शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीओ ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई कर मुनस्यारी के थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में 10 जनवरी की रात 11 बजे आरोपी को बंगापानी बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को नेपाल ले जाने की फिराक में था। किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज धाराओं में बढ़ोतरी कर 366ए, 376 और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष विजय नेगी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी के साथ बरामद किशोरी को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि किशोरी का मेडिकल और 164 सीआरपीसी बयान लिए जाएंगे। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई प्रियंका इजराल, कांस्टेबल अनिल मर्तोलिया, प्रेमप्रकाश टम्टा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed