फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anger due to Munsiyari's pregnant woman not getting heli service

Pithoragarh News: मुनस्यारी की गर्भवती को हेली सेवा नहीं मिलने से रोष

Mon, 05 Aug 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Anger due to Munsiyari's pregnant woman not getting heli service
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हेली सेवा उपलब्ध नहीं होने से मुनस्यारी की गर्भवती को सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंचाना पड़ा। आपदा काल में गर्भवती के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत समकोट निवासी गर्भवती पुष्पा बसेड़ा (33) को तबीयत खराब होने पर रविवार को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती किया गया। महिला की स्थिति खराब होते देख डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सड़क मार्ग के खस्ताहाल होने पर महिला के पिता हरकोट के पूर्व ग्राम प्रधान खुशाल सिंह जेष्ठा ने हेलिकॉप्टर के लिए गुहार लगाई लेकिन हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया का कहना है कि उन्होंने जब जिलाधिकारी रीना जोशी के समक्ष मांग रखी तो जिलाधिकारी ने उन्हें हेलिकॉप्टर के केदारनाथ जाने की बात कही। मर्तोलिया ने कहा है कि उत्तराखंड बने 24 वर्ष हो गए हैं। सरकार अभी तक एयर एंबुलेंस नहीं खरीद पाई है। उन्होंने कहा है कि आपदा क्षेत्र के लिए आए हेलिकॉप्टर को पिथौरागढ़ में रखकर संचालित किए जाने की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने इस मामले में शीघ्र जनता को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......इनसेट........
हेलिकॉप्टर के केदारनाथ जाने से सीमांत के लोग परेशान
पिथौरागढ़। आपदा काल में जिले में तैनात हेलिकॉप्टर को केदारनाथ भेजे जाने से सीमांत जिले के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि हर साल आपदा काल में शासन स्तर से सीमांत जिले में हेलिकॉप्टर तैनात किया जाता है। इससे दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में बीमार, घायल, गर्भवती सहित आपात स्थिति में गांवों में फंसे लोगों को मदद पहुंचती है।
इस साल भी सरकार ने धारचूला में हेलिकॉप्टर तैनात कर दिया था। इससे अब तक 55 से अधिक बीमार, गर्भवती, घायल आदि लोगों को अस्पताल या सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की सुविधा मिली थी। केदारनाथ में आपदा आने के बाद हेलिकॉप्टर को कुछ दिन पूर्व वहां भेज दिया गया है। इसके चलते अब लोगों को आपातकाल में हेली सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है। संवाद

...............कोट
सीमांत पिथौरागढ़ जिला आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। हर साल आपदा काल में यहां हेलिकॉप्टर तैनात रहता है। हेलिकॉप्टर के केदारनाथ भेजे जाने से धारचूला, मुनस्यारी तहसील क्षेत्र की जनता सबसे अधिक परेशान है। मुख्यमंत्री से फोन पर वार्ता कर शीघ्र एक हेलिकॉप्टर पिथौरागढ़ भेजने की मांग की जाएगी। - हरीश धामी, विधायक धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed