फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   American citizen who reached Pithoragarh without visa arrested

Pithoragarh News: बगैर वीजा पिथौरागढ़ पहुंचा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
American citizen who reached Pithoragarh without visa arrested
पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले अमेरिका के एक नागरिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक युवक के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र, पासपोर्ट और वीजा नहीं था। वह नगर के बिण क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमता हुआ मिला। वह स्थानीय लोगों से नेपाल जाने वाले रास्ते के बारे में पूछताछ कर रहा था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार बीती 24 अप्रैल की रात में पिथौरागढ़ जिले के बिण क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों ने एक विदेशी युवक को संदिग्ध हालत में घूमता देखा। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ करने के लिए उसे कोतवाली पिथौरागढ़ ले गई। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी और एसएसआई मदन सिंह बिष्ट को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन

संदिग्ध युवक से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त पूछताछ की। उसने अपना नाम हेनरी मिचेल पुत्र जेरेमी मिचेल बताया और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) का नागरिक होना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में पासपोर्ट अधिनियम की धारा 3 व विदेशी अधिनियम की धारा 14 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट



बीते 24 अप्रैल को बिण क्षेत्र में एक विदेशी नागरिक संदिग्ध रूप से घूमता मिला था पासपोर्ट और वीजा नहीं होने पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। - रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed