फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ambedkar hostel without electricity

अंबेडकर छात्रावास की बिजली गुल

Thu, 19 Jan 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar hostel without electricity
पिथौरागढ़ अंबेडकर छात्रावास में बिजली न होने से नाराज छात्र - फोटो : अमर उजाला

राजकीय अंबेडकर छात्रावास की बिजली गुल होने से उसमें रहने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि शार्ट-सर्किट के कारण बिजली की लाइन जल गई है। इस अव्यवस्था से नाराज छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और तत्काल बिजली की सप्लाई सुचारु करने की मांग की। वहीं, बिजली न होने से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड में बिजली गुल होने से भारी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकना के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने बताया कि दो दिन पहले शार्ट-सर्किट से छात्रावास के सभी कमरों की बिजली गायब हो गई थी। इसकी जानकारी तत्काल समाज कल्याण विभाग को दी गई। छात्रावास का संचालन समाज कल्याण विभाग करता है, लेकिन समाज कल्याण विभाग ने बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


डीएम को दिए ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि यदि बिजली सप्लाई जल्दी बहाल नहीं हुई तो समस्या गंभीर हो जाएगी। डीएम से मिलने वालों में कमलेश कुमार, पंकज कुमार, प्रकाश राम, शमशेर टम्टा, हयाक कुमार, राजेंद्र कुमार, संतोष कुमार आदि छात्र मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed