{"_id":"592db1444f1c1bed1abdb883","slug":"allocation-of-20-liquor-stores-in-pithoragarh-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में शराब की 20 दुकानों का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में शराब की 20 दुकानों का आवंटन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 30 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शराब की 20 दुकानों का मंगलवार को लाटरी प्रणाली से आवंटन कर दिया गया। अभी पांच दुकानों का आवंटन होना बाकी है। यदि बुधवार तक इन दुकानों के लिए आवेदक मिल जाते हैं तो शाम को इनका भी आवंटन हो जाएगा।
विज्ञापन
यहां राजकीय संग्रहालय के प्रेक्षागृह में आज कड़ी सुरक्षा के बीच शराब की दुकानों का आवंटन हुआ। लाटरी आवंटन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी सी रविशंकर की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गई। जिला आबकारी अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि जिले की 12 अंग्रेजी, 4 मिश्रित, 3 देशी और 1 बियर की दुकान का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ नगर की द्वितीय अंग्रेजी शराब की दुकान निर्मल सिंह, धारचूला की अंग्रेजी शराब की दुकान लाल सिंह, डीडीहाट की दुकान रवींद्र सिंह देउपा, मुनस्यारी की दुकान जितेंद्र लुंठी, गंगोलीहाट की दुकान जोगा सिंह, नाचनी की दुकान सुनित सिंह, अस्कोट की दुकान त्रिलोक सिंह, जौलजीबी की दुकान चंद्रप्रकाश खत्री, झूलाघाट की अंग्रेजी शराब की दुकान हरीश चंद्र के नाम आवंटित हुई है।
विज्ञापन
थल की मिश्रित शराब की दुकान महेंद्र सिंह, कनालीछीना की मिश्रित दुकान सुभाष पंत, मुवानी की दुकान हरिमोहन महर के नाम आवंटित हुई। डीएम ने बताया कि 20 दुकानों से कुल 34 करोड़ 87 लाख 75 हजार रुपये का राजस्व मिलेगा। आवंटन के समय एसपी अजय जोशी, एडीएम मोहम्मद नासिर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
छह दुकानों की मालिक महिलाएं बनीं
जिले में कुल 133 महिलाओं ने शराब की दुकानों के लिए आवेदन किया था। इनमें से छह दुकानें महिलाओं को मिल गई हैं। जिला आबकारी अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि पिथौरागढ़ नगर की प्रथम अंग्रेजी दुकान लीला कुंवर, गणाईगंगोली की मिश्रित दुकान आशा देवी, वड़्डा की मिश्रित दुकान गंगा देवी, पिथौरागढ़ नगर की देसी शराब की दुकान सनम देवी, डीडीहाट की देसी शराब की दुकान हेमा महर और पिथौरागढ़ नगर की बियर की दुकान मंजू देवी के नाम आवंटित हो गई है।