{"_id":"68bf146a077c049b780b4255","slug":"allegations-of-theft-in-salary-hike-employees-staged-a-sit-in-protest-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-132273-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वेतनवृद्धि में चोरी का आरोप, कार्मिकों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वेतनवृद्धि में चोरी का आरोप, कार्मिकों ने किया धरना-प्रदर्शन
Mon, 08 Sep 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
एनएचपीसी की धौलीगंगा परियोजना मुख्यालय पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। एनएचपीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन पर वेतनवृद्धि में चोरी का आरोप लगाते हुए सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) से संबद्ध वर्कर्स यूनियन ने एनएचपीसी के धौलीगंगा परियोजना मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। इससे पूर्व रविवार देर शाम यूनियन ने धारचूला नगर में जुलूस निकाला और नारेबाजी की।
सितंबर 2023 से मार्च 2024 तक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की वेतनवृद्धि में चोरी का मामला अब सड़कों पर आ गया है। एनएचपीसी की धौलीगंगा परियोजना में कार्यरत संविदा कर्मियों के वेतन वृद्धि की घोषणा के बावजूद प्रबंधन ने बढ़ोतरी की आठ महीने की रकम मजदूरों को अदा नहीं की, जिसके खिलाफ क्षेत्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में भी अपील की गई थी। आरोप है कि प्रबंधन ने श्रमायुक्त कार्यालय के आदेशों का भी पालन नहीं किया। इसी कारण कर्मचारियों ने हड़ताल का निर्णय लिया।
हड़ताल से पूर्व निगालपानी, तपोवन, पावर हाउस ऐलागाड़ और छिरकिला डैम में कार्य करने वाले सैकड़ों मजदूर तवाघाट रोड पर दोबाट के पास एकत्र हुए। यहां से यूनियन के अध्यक्ष उदय सिंह धामी, उपाध्यक्ष पदम थलाल, पूर्व महामंत्री और एक्टू के राज्य उपसचिव विनोद कुमार, अमर दुग्ताल, इंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह बोरा, कविराज धामी, बिमला बोहरा व जयंती के नेतृत्व में परियोजना मुख्यालय के कार्यालय तक जुलूस निकाला गया, जहां सभा की गई।
विज्ञापन
सभा में वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यूनियन ने भरसक प्रयास किए। प्रशासन से लेकर लेबर ऑफिस का दरवाजा खटखटाया, लेकिन प्रबंधन आठ महीने की बढ़ोतरी को देने के लिए तैयार नहीं है। यूनियन अध्यक्ष धामी ने कहा कि जब तक उनके बकाये का हल नहीं निकाला जाता यूनियन हड़ताल पर डटी रहेगी। इस दौरान नरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, दान सिंह, मनोज सिंह, शांति देवी सहित बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े कामगार शामिल मौजूद थे।