फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   All women from polling personnel to security personnel in one booth of every assembly

हर विधानसभा के एक बूथ में मतदान कर्मी से लेकर सुरक्षा कर्मी तक सभी महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
All women from polling personnel to security personnel in one booth of every assembly
पिथौरागढ़ का पिंक बूथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। आज होने वाले मतदान के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक-एक सखी बूथ (पिंक बूथ) बनाया गया है। पिथौरागढ़ जिले में चार और चंपावत जिले में दो सखी बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों की खासियत यह है कि यहां मतदान कर्मी से लेकर सुरक्षा कर्मी तक सभी महिलाएं होंगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफआर चौहान ने बताया कि पिथौरागढ़ विधानसभा में विकासखंड कार्यालय विण, डीडीहाट में जीआईसी(पूपा), धारचूला में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नपलच्यू और गंगोलीहाट में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंजनपुर में सखी बूथ बनाए गए हैं। इधर चंपावत विधानसभा क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय और लोहाघाट सीट में वन पंचायत गेस्ट हाउस में सखी बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन

आदर्श बूथों में बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलेगी हर प्रकार की सुविधा
पिथौरागढ़/चंपावत। चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में 13 आदर्श बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्रत्येक मतदान स्थल पर फर्स्ट एड किट कर्मियों के पास उपलब्ध कराया गया है। मतदान के दिन भी वनराजि वाले क्षेत्रों में स्वीप की टीम मतदान के लिए परिवारों को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफआर चौहान ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पिथौरागढ़ विधानसभा में अधीक्षण अभियंता कार्यालय तृतीय वृत्त लोनिवि को आदर्श पोलिंग बूथ व एसडीएस जीआईसी (पू भाग), धारचूला में जीजीआईसी धारचूला (पूर्वी भाग) व जीआईसी बलुवाकोट, डीडीहाट में विकासखंड कार्यालय व राकप्रावि दिगतड़ और गंगोलीहाट में जीआईसी (पूर्ण भाग) व जीआईसी (पू भाग दो) को आदर्श बूथ बनाया गया है। आदर्श बूथों पर दिव्यांगों के लिए डोली और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक मतदान में बुजुर्गों की लाने ले जाने में मदद करेंगे। सरकारी कर्मियों की मदद ली जाएगी। सखी और आदर्श बूथों को सजाया गया है। आदर्श बूथों में सामाजिक दूरी के लिए गोले बनाए गए हैं। चंपावत जिले में पांच आदर्श बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed