फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   All facilities are under one roof

एक छत के नीचे होंगी सारी सुविधाएं उपलब्ध

Sun, 21 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 21 Aug 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
All facilities are under one roof
ऐसा बनेगा पिथौरागढ़ नगरपालिका का नया भवन - फोटो : अमर उजाला

अब पिथौरागढ़ नगरपालिका में भी विकास भवन की तर्ज पर एक छत के नीचे सभी कार्यालय होंगे। सरकार ने पालिका भवन के लिए 4.86 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है।

विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि विधायक मयूख महर के प्रयासों से पालिका भवन के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। विधायक महर ने भवन के द्वितीय तल में विधायक निधि से सभागार का निर्माण कराने की बात कही है। आर्किटेक्ट दिव्य किशन खत्री ने पालिका भवन के डिजाइन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में 25 चौपहिया, 35 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। पुस्तकालय कक्ष बनेगा। ग्राउंड फ्लोर में स्वागत कक्ष, विश्राम कक्ष, मुख्य कार्यालय, टैक्स विभाग, स्वास्थ्य विभाग और लेखा विभाग के कार्यालय, पहले तल में सभासद कार्यालय, अधिशासी अधिकारी कार्यालय, अवर अभियंता, सहायक अभियंता कार्यालय, मीटिंग, इंट्रेंस, वेटिंग लाबी, दो अटैच वॉशरूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


बताया कि 9 रियेक्टर के भूकंप को सहने लायक बनाए जा रहे इस भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ ही लिफ्ट की सुविधा होगी। विधायक मयूख महर ने कहा वरदानी मंदिर, लुंठ्यूड़ा, टकाना मे पार्क बनाए जा रहे हैं। तहसील भवन के बेसमेंट और कोत के नौले को जाने वाले रास्ते पर भी पार्किंग बनेगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी और तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed