{"_id":"64ecdab1058d24d9de0f27c4","slug":"air-service-will-start-from-pithoragarh-to-hindon-and-bhatinda-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3799-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से हिंडन और भटिंडा के लिए शुरू होगी विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से हिंडन और भटिंडा के लिए शुरू होगी विमान सेवा
Mon, 28 Aug 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई अड्डा पिथौरागढ़। (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ स्थित नैनीसैनी हवाई अड्डे से जल्द नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है पिथौरागढ़ से पंतनगर, देहरादून, हिंडन और भटिंडा के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी।
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लोग लंबे समय से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। यहां मार्च 2020 में प्लेन के रनवे में फिसलने के बाद नियमित हवाई सेवा बंद बंद चल रही है। सूत्रों से पता चला है कि अब पिथौरागढ़ से पंतनगर, पंतनगर से देहरादून, देहरादनू से हिंडन, हिंडन से भटिंडा के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी।
नियमित हवाई सेवा शुरू करने के लिए सितंबर पहले सप्ताह में ट्रायल लैंडिंग हो सकती है। जिला प्रशासन ने ट्रायल लैंडिंग की सारी तैयारियां पूरा कर ली हैं। नैनीसैनी से उड़ान के लिए इस समय फ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान देहरादून के जौलीग्रांड हवाई अड्डे पर है। कंपनी को विमान उड़ाने के लिए डीजीसीए से प्रमाण पत्र मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
आपदा की दृष्टि से अतिसंवदेनशील और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण पिथौरागढ़ जिले के लोग लंबे समय से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। दशकों बाद वर्ष 2019 में शुरू हुई नौ सीटर विमान सेवा का लाभ भी अधिक समय तक नहीं मिला है। हेलिकॉप्टर सेवा में अधिक किराया और अनियमित संचालन होने से कम ही यात्रियों ने इससे यात्रा में दिलचस्पी दिखाई।
अब हवाई सेवा के नाम तारीख पर तारीख पिछले दो सालों से बदली जा रही हैं। नियमित हवाई सेवा शुरू होने से यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की अधिक संभावना है। इसके अलावा आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील जिले पिथौरागढ़ के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू हो जाती है तो यहां से आपात स्थिति में घायल और मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने में आसानी होगी।
कोट
नियमित हवाई सेवा शुरू करने के लिए सितंबर पहले सप्ताह में ट्रायल लैंडिंग की जाएगी। इसके बाद ही नियमित हवाई सेवा शुरू हो पाएगी। - रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
फोटो विवरण-28पीटीएच17पी- नैनीसैनी हवाई अड्डा पिथौरागढ़। (फाइल)