{"_id":"6133c1a78ebc3eb25e1a8537","slug":"air-ambulance-in-dharchula-pithoragarh-news-hld436846915","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल रास्ते निर्माण में घायल व्यक्ति को हेली से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल रास्ते निर्माण में घायल व्यक्ति को हेली से पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को मोहन सिंह स्टेचर के माध्यम से अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारी बारिश में क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों को ठीक करते समय खेला गर्गुवा निवासी मोहन सिंह थापा (52) घायल हो गए। हेली की मदद से घायल को धारचूला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
शनिवार को लोनिवि का अस्थायी मजदूर मोहन सिंह खेला से गर्गुवा क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग को ठीक करते समय चोटिल हो गए। भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने घटना की जानकारी दी।
एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने आपात स्थिति को देखते हुए हेली को ओखलखेत भिजवाया। यहां से घायल को हेली की मदद से धारचूला हेलीपैड लाया गया, जिसके बाद घायल को हेली की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। भूपेंद्र थापा ने एसडीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन
मिलम घाटी में पहाड़ी से गिरने से अज्ञात व्यक्ति घायल
मुनस्यारी। उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम घाटी में पहाड़ी से गिरने से ग्राम धामीगांव बंगापानी निवासी मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों का कहना है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एसडीएम मुनस्यारी और धारचूला से हेली की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
इसके बाद भी घायल को अस्पताल भिजवाने के लिए हेली नहीं भेजा गया है। ग्रामीण हेली के इंतजार में हेलीपैड पर इंतजार कर रहे हैं। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने रविवार को हेलीकॉप्टर भेजने का आश्वासन दिया है।