{"_id":"61422e3f8ebc3e69ab411072","slug":"agitation-by-students-leader-pithoragarh-news-hld4380700107","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक और परास्नातक में प्रमोट करने की मांग के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक और परास्नातक में प्रमोट करने की मांग के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा विरोध में एकत्र छात्र।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। छात्रसंघ ने स्नातक और परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों को प्रोन्नत करने की मांग के लिए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि पहले विश्वविद्यालय अल्मोड़ा ने कुुमाऊं विश्वविद्यालय की तरह प्रोन्नत करने की बात कही थी जबकि अब परीक्षा करा रही है। एसएसयूआई ने भी भी विवि और कुल पति का पुतला फूंककर विरोध जताया।
बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय 23 सितंबर से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय ने द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को प्रोन्नत कर दिया है। महाविद्यालय में द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों की उम्र 18 वर्ष से कम होने के कारण उनका टीकाकरण नहीं हो पाया है।
ऐसे में संक्रमण का खतरा अधिक है। कोषाध्यक्ष यश लुंठी ने छात्रों को प्रोन्नत नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां संजय अवस्थी, अनिल धामी, अमन रावल, गौरव कापड़ी, भरत कुमार, नितिन मारकाना आदि थे।
छात्र लगा रहे आरोप
छात्र सावन चंद ने कहा विश्वविद्यालय बिना कोर्स पूरा कराए परीक्षा करा रहा है। छात्र दिव्यांशु ने कहा विज्ञान संकाय की प्रयोगात्मक कक्षाएं तक आयोजित नहीं हुई हैं। ऑनलाइन माध्यम से असाइनमेंट जमा कराए जा रहे हैं। ऐसे में अधिकतर छात्र परीक्षा देने के लिए तैयार नहीं हैं।
एनएसयूआई ने फूंका पुतला
पिथौरागढ़। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में कुलपति और विवि प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने द्वितीय सेमेस्टर के बच्चों को बिना परीक्षा के प्रोन्नत करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां विधानसभा अध्यक्ष दीपक सौन, सौरभ राज, शिवम पंत, हिमांशु कुंवर, कपिल बोरा आदि थे।