फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After soaring high for a day, momentum has stalled once again

Pithoragarh News: एक दिन भरी उड़ान फिर से लग गया ब्रेक

Sat, 05 Sep 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
After soaring high for a day, momentum has stalled once again
पिथौरागढ़। खराब मौसम ने पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। दिल्ली और देहरादून के लिए सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाली विमान सेवा बीते एक सप्ताह में केवल एक दिन ही उड़ान भर सकी। पिछले दो दिनों से मौसम खराब होने के कारण विमान सेवा ठप है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह यात्रियों को विमान से सफर करने की उम्मीद थी लेकिन कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर फ्लाइट रद्द होने का संदेश पहुंच गया। इसके बाद यात्रियों को रोडवेज बस और टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। जाखनी निवासी पूनम और थल निवासी कैलाश ने कहा कि आए दिन फ्लाइट रद्द होने से अब हवाई सेवा पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए सप्ताह में छह दिन विमान सेवा शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि उन्हें सड़क मार्ग से लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। लगभग नियमित विमान सेवा मिलने से यात्रियों को समय की बचत के साथ सुविधाजनक सफर की उम्मीद थी, लेकिन खराब मौसम के कारण बार-बार उड़ान रद्द होने से यह उम्मीद प्रभावित हो रही है। बीते सप्ताह बृहस्पतिवार को ही इन रूटों पर विमान उड़ान भर सका। इसके बाद मौसम खराब होने से लगातार दो दिन सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर सेवा भी रही ठप
खराब मौसम का असर हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी के लिए संचालित होने वाली हेलिकॉप्टर सेवा शनिवार को सभी रूटों पर ठप रही। बुकिंग रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्रियों ने अपना सफर टाल दिया जबकि कुछ को रोडवेज बस और टैक्सी से यात्रा करनी पड़ी।

----------

मौसम में खराबी के चलते शनिवार को हवाई सेवाएं बंद रहीं। मौसम खुलने का इंतजार है। मौसम का साथ मिलते ही सभी सेवाएं नियमित संचालित होंगी। -संदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article