{"_id":"654929d26086ba4b66080986","slug":"administration-trying-to-scare-at-night-mayukh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6643-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में डराने का प्रयास कर रहा प्रशासन : मयूख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में डराने का प्रयास कर रहा प्रशासन : मयूख
Mon, 06 Nov 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूलभूत सुविधाओं के लिए समर्थकाें के साथ धरने पर बैठे विधायक मयूख महर ने कहा कि जिला प्रशासन डरा धमका कर उनके आंदोलन को समाप्त करने की कोशिश में लगा है। कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन की ओर से फोन कर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। युवाओं से कहा जा रहा है कि नाम, पता बताओ आपको इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को कई जन संगठनों का समर्थन मिल रहा है। प्रशासन जो उन्हें डराने धमकाने का प्रयास कर रहा है उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन की कार्रवाई निंदनीय है।
सोमवार को धरना स्थल में हुई पत्रकार वार्ता में विधायक मयूख महर ने कहा कि कल रात उनके क्रशर में प्रशासन की टीम ने छापा मारकर वहां कार्यरत कर्मियों को डराया। यहां प्रशासन की टीम ने नाप जोख की प्रशासन को कुछ भी गलत नहीं मिला। उन्होंने कहा कि नाप जोख करना सही बात है लेकिन यह कार्रवाई दिन के उजाले में भी की जा सकती थी। वह जिला प्रशासन के इस कृत्य की निंदा करते हैं। इस तरह की छापेमारी सप्ताह में दो बार हो चुकी है। वह डरने वाले नहीं हैं।
मयूख ने कहा कि बीते दिनों प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान 100 से 200 करोड़ फूंके गए। जितनी भी सरकारी खरीद होती है वह जैम पोर्टल के माध्यम से होती है। क्या जिला प्रशासन बता सकता है कि कितनी खरीद जैम पोर्टल के माध्यम से की गई। वह हवाई सेवा, बेस अस्पताल सहित कई अन्य जनहित की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। हवाई सेवा सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पिथौरागढ़ से चीन की हवाई दूरी मात्र 49 किमी है। सरकार अगर गंभीरता से आंदोलन को नहीं लेती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
50 प्रतिशत कमीशन में बांटा जा रहा है काम
पिथौरागढ़। विधायक मयूख महर ने प्रेस वार्ता में विभिन्न विभागों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ नगर पालिका और जिला पंचायत में 50 प्रतिशत कमीशन पर कार्य बेचे जा रहे हैं। रामगंगा नदी में मशीनें लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। खनन करने वाले लोग कौन हैं किस पार्टी से जुड़े हैं, जिला प्रशासन को सब पता है इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। संवाद
-- -- -- --
मयूख के आंदोलन को यूकेडी का भी समर्थन
- जाग उठा पहाड़, पूर्व सैनिक, देवभूमि क्षत्रिय समिति के सदस्य भी पहुंचे धरनास्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। नियमित हवाई सेवा, बेस अस्पताल सहित अन्य छह सूत्री मांगों को लेकर धरने में बैठे कांग्रेस विधायक मयूख महर के आंदोलन को यूकेडी, जाग उठा पहाड़, पूर्व सैनिक, देवभूमि क्षत्रिय समिति सहित कई अन्य जन संगठनों ने समर्थन दिया। जनसंगठनों का कहना है कि आंदोलन जनहित से जुड़ा है इसलिए आंदोलन को पूरा समर्थन दिया जाएगा।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मयूख महर के नेतृत्व में धरनास्थल पहुंचे। कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी ने कहा कि नियमित हवाई सेवा और बेस अस्पताल की सुविधा सरकार को देनी ही पड़ेगी।
यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि सरकार को जनहित की मांगों को पूरा करना पड़ेगा। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याएं नहीं दिख रही है। जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। विधायक महर ने कहा कि दीपावली के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, भुवन पांडेय, मुकेश पंत आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-