फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ADM and CMO reached CHC Gangolihat, assurance of action

Pithoragarh News: एडीएम और सीएमओ पहुंचे सीएचसी गंगोलीहाट, कार्यवाही का आश्वासन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
ADM and CMO reached CHC Gangolihat, assurance of action
गंगोलीहाट सीएचसी में लोगों से वार्ता करते एडीएम और सीएमओ। संवाद
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। कई राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए भारी बारिश के बीच रविवार को एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल, सीएमओ डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को सीएचसी में तैनात डॉक्टर नसीम बानो और प्रवर सहायक हरीश उप्रेती को हटाने, दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग के लिए बाजार बंद किया गया था। रविवार को एडीएम की अध्यक्षता में व्यापार संघ के पदाधिकारी, केमिस्ट एसोसिएशन, टीम एक कोशिश के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. बानो के कार्यकाल के दौरान आयुष्मान कार्ड से गरीब जनता के इलाज के नाम पर काटे गए हजारों रुपये समेत उनके पति की ओर से मरीजों को दवाई वितरित करने की जांच करने, दो विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ नर्स की नियुक्ति किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

लोगों ने तत्काल डॉ. बानो एवं प्रवर सहायक उप्रेती का अन्यत्र स्थानांतरण करने के लिए कहा। एडीएम ने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। सीएमओ ने कहा कि डॉ. नसीमा बानो के स्थानांतरण से संबंधित जांच आख्या को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय देहरादून भेजा गया है। बैठक में एसडीएम भगत सिंह फोनिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार, हरीश धानिक, भगवती पंत, भूपेश पंत, मनीष बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी की अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट जल्द डीएम को भेजी जाएगी। समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा। -डॉ. शिव कुमार बरनवाल, एडीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed