फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Adi Kailash Yatra 2023: first team reached Gunji

Adi Kailash Yatra 2023: गुंजी पहुंचा यात्रियों का पहला दल, बर्फबारी से बंद रास्ता खुलने तक करना होगा इंतजार

Mon, 08 May 2023 11:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 May 2023 11:20 AM IST
सार

Adi Kailash Yatra 2023 Update: आदि कैलाश यात्रियों के पहले दल के सदस्यों को रविवार सुबह धारचूला के उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी और कुमाऊं मंडल निगम के धारचूला पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Adi Kailash Yatra 2023: first team reached Gunji
आदि कैलाश यात्री - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आदि कैलाश यात्रियों का पहला दल गुंजी पहुंच गया है। गुंजी से यात्रियों को सोमवार को ओम पर्वत के दर्शन कराने के लिए ले जाया जाएगा। ज्योलिंकांग में बर्फ जमा होने से आवागमन बंद है। ऐसे में मार्ग खुलने तक यात्रियों को गुंजी में ही रुकना पड़ेगा। वहीं दूसरा दल रविवार शाम पिथौरागढ़ पहुंच गया है।

विज्ञापन


आदि कैलाश यात्रियों के पहले दल के सदस्यों को रविवार सुबह धारचूला के उपजिलाधिकारी दिवेश शाशनी और कुमाऊं मंडल निगम के धारचूला पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल के सदस्य शाम पांच बजे गुंजी पहुंचे। प्रबंधक बिष्ट ने बताया कि पहले दल के यात्री रविवार को गुंजी में विश्राम करेंगे। सोमवार सुबह उन्हें ओम पर्वत के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद यात्री वापस गुंजी जाएंगे।
विज्ञापन


Kedarnath Heli Service: खराब मौसम के कारण रद्द हो रही हेली सेवा, दूसरे दिन भी नहीं मिल रहा टिकट, यात्री परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ज्योलिंकांग मार्ग में बर्फ जमा होने से आवागमन बंद है। केएमवीएन की सात सदस्यीय टीम भी गुंजी में ही फंसी है। मार्ग से बर्फ हटने के बाद ही यात्रियों को आदि कैलाश के लिए रवाना किया जाएगा। तब तक यात्री गुंजी में ही रुकेंगे। धारचूला के उपजिलाधिकारी ने बीआरओ को शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं।

इधर रविवार देर शाम आदि कैलाश यात्रियों का 12 सदस्यीय दूसरा दल भी पिथौरागढ़ पहुंच गया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में यात्री दल के सदस्यों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। दल के सदस्य सोमवार को पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed