फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service: Pilgrims getting upset due to cancellation of heli service due to bad weather

Kedarnath Heli Service: खराब मौसम के कारण रद्द हो रही हेली सेवा, दूसरे दिन भी नहीं मिल रहा टिकट, यात्री परेशान

Mon, 08 May 2023 10:17 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 May 2023 10:17 AM IST
सार

Kedarnath Heli Service News: केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिस कारण हेलीकॉप्टरों की उड़ान भी बाधित हो रही है।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service: Pilgrims getting upset due to cancellation of heli service due to bad weather
केदारनाथ हेलीपैड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब मौसम के कारण केदारनाथ हेली सेवा रद्द होने पर तीर्थयात्रियों के टिकट भी रद्द कर दिए जा रहे हैं। उन्हें उसी टिकट पर दूसरे दिन हेली यात्रा का मौका नहीं दिया जा रहा है, इसकी जगह टिकट का पैसा रिफंड कर दिया जा रहा है, जिससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


केदारनाथ यात्रा के लिए राजस्थान से आए राजेंद्र पपटान ने 6 मई के लिए हेली टिकट बुक किया था। उन्हें हेलीकॉप्टर से जाने के लिए शाम को 3 से 6 बजे का स्लाॅट दिया गया। वह यात्रा के लिए तीन दिन पहले ही गुप्तकाशी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


Kedarnath Heli Service: आज खुलेगा पोर्टल, 13 मई की यात्रा के लिए होगी हेली टिकटों की बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम खराब होने से उड़ान रद्द हो गई, जिससे टिकट भी रद्द हो गया। राजेंद्र का कहना है कि वह केदारनाथ की पैदल यात्रा नहीं कर सकते हैं, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। वहीं, दिल्ली की प्रियंका सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्हें भी 6 मई का ही टिकट मिला था, लेकिन उड़ान रद्द होने पर टिकट भी रद्द हो गया।

12 मई तक सभी हेली टिकट बुक

केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिस कारण हेलीकॉप्टरों की उड़ान भी बाधित हो रही है। फिलहाल 12 मई तक हेली सेवा के सभी टिकट बुक है। ऐसे में जिन यात्रियों का टिकट रद्द किया जा रहा है, उन्हें दोबारा टिकट मिलना आसान नहीं है।

अब तक थी बैकलॉग व्यवस्था पिछले साल तक हेलीकॉप्टर की उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को अगले दिन ले जाया जा रहा था। लेकिन इस बार यूकाडा ने बैकलॉग की व्यवस्था खत्म कर दी। उड़ान रद्द होने पर टिकट रद्द किया जा रहा है। जिससे कई तीर्थयात्री खासे परेशान हो रहे हैं।

अब तक हेलीकॉप्टर से 8619 यात्री पहुंचे केदारनाथ

केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल से हेली सेवा शुरू हुई थी। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से सात कंपनियों की ओर से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। अब तक सात कंपनियों की कुल 1557 शटल हुई हैं। जिसमें 8619 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 7552 यात्री केदारनाथ से वापस लौटे।

केदारनाथ धाम में लगातार मौसम खराब हो रहा है। जिससे हेली सेवा का संचालन प्रभावित हो रहा है। पिछले साल बैकलॉग बढ़ने से काफी दिक्कतें आई थीं, इस बार बैकलॉग व्यवस्था खत्म की गई है। पूरी पारदर्शिता के साथ हेली सेवा संचालन किया जा रहा है।
-सी. रविशंकर, सीईओ, यूकाडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed