फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Accident one killed Tawaghat-Lipulekh NH

पिथौरागढ़: काली नदी किनारे गिरा वाहन, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Accident one killed Tawaghat-Lipulekh NH
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट-लिपुलेख एनएच पर बीआरओ कैंप के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर काली नदी किनारे गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। चालक को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


बोलेरो वाहन (यूके 05 टीए-2681) शुक्रवार को दिन में लगभग दो बजे मांगती से पांगला की ओर आ रहा था। तवाघाट-लिपुलेख एनएच पर बीआरओ कैंप के पास वाहन अनियंत्रित होकर 30 मीटर नीचे काली नदी किनारे जा गिरा। घटना में दुमलिंग नेपाल निवासी रुकुम सिंह बढ़ाथोकी (28) पुत्र उत्तम सिंह बुढ़ाथोकी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पस्ती निवासी राम सिंह (33) पुत्र प्रेम सिंह, जिप्ती निवासी उमेद सिंह (25) पुत्र मदन सिंह, मांगती निवासी प्रकाश दत्त (22) पुत्र गंगा दत्त घायल हो गए। चालक मंगल राम को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद सेना, एसएसबी, बीआरओ, पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य किया। घायलों को सेना की एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। नायब तहसीलदार डीके लोहनी और पुलिस हेड कांस्टेबल आन सिंह मेहरा ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया। रुकुम सिंह का एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना की सूचना के बाद मृतक का परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed