आंवलाघाट योजना दिसंबर तक पूरी की जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने जल संस्थान को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि 15 दिन के भीतर पेयजल के सभी अवैध कनेक्शन हटाए जाएं और इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। साथ ही जल निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि आंवलाघाट पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण कार्य हर हाल में दिसंबर तक पूरा किया जाए। डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान लोनिवि को जमकर लताड़ लगाई। कहा कि लोनिवि को जिला योजना में 3.49 करोड़ रुपए की राशि दी गई थी लेकिन अब तक विभाग ने अब तक मात्र 57 लाख रुपए ही खर्च हुए हैं। नगर में सीवर लाइन बिछाने के काम में तेजी लाने को भी कहा गया।
नगर में पेयजल के कई अवैध कनेक्शन हैं। जल संस्थान ने कई बार अवैध कनेक्शन हटाने का ऐलान भी किया लेकिन कदम नहीं उठा पाया। अब डीएम के आदेश के बाद जल संस्थान के अधिकारी अब हरकत में आ गए हैं। जल निगम की जितनी योजनाएं पूरी हो गई हैं उनका ब्योरा दो दिन के भीतर मंगाया गया है। निर्माणाधीन योजनाओं की रिपोर्ट भी तत्काल देनी होगी।
यह भी जानकारी में आया कि कई काम ऐसे हैं जो पांच साल में पूरे नहीं हो पाए हैं। उनकी रिपोर्ट दस दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक में सीडीओ आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, डीआरडीए के पीडी नरेश कुमार, डीडीओ गोपाल गिरी, मुख्य कोषाधिकारी बीपी कांडपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।