फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aam Aadmi Party protested against changes in labor law

आम आदमी पार्टी ने श्रमिक कानून में बदलाव करने के विरोध में रखा उपवास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party protested against changes in labor law
पिथौरागढ़ में आप कार्यकर्ताओं ने श्रम कानून के विरोध एक दिवसीय उपवास किया। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी ने श्रमिक को नियत अवधि में रखने की कॉन्ट्रैक्ट की व्यवस्था का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने घरों में रहकार सरकार के खिलाफ उपवास किया। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य चंद्रशेखर पुनेड़ा व विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ उपवास किया। उन्होने कहा कि इस फैसले से मजदूर का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से निश्चित अवधि तक मजदूर काम करेगा और मालिक उसे बिना कारण बताए कभी भी बाहर कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रम कानूनों का उल्लंघन कर मजदूरों का शोषण कर रही है, जिसे आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार ने अपना मजदूर विरोधी फैसला वापस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी। उपवास में अपने-अपने स्थानों पर सुरेश जोशी, महादेव भट्ट एडवोकेट आलोक चौधरी, राकेश वर्मा, नरेंद्र ग्वाल, इमरान खान, नवीन शर्मा, कैलाश कठायत, विनय भाटिया, नीरज कुमार,व्मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed