{"_id":"65918a66fc4256a54a00044f","slug":"aadhaar-mandatory-for-selection-trial-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-8658-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चयन ट्रायल के लिए आधार व स्थायी प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चयन ट्रायल के लिए आधार व स्थायी प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य
Sun, 31 Dec 2023 09:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 31 Dec 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बॉस्केटबाल जिला स्तरीय टीम के लिए बालक-बालिकाओं के चयन ट्रायल पहली जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी चार जनवरी से राज्य स्तरीय आमंत्रण बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयन ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म तिथि, स्थायी प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि चार से छह जनवरी अंडर 17 बालक और ओपन बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण बाॅस्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय टीम के चयन के लिए सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में से दोपहर 12 से तीन बजे तक चयन ट्रायल आयोजित होंगे। अंडर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी का जन्म एक जनवरी 2007 के बाद का होना चाहिए। ट्रायल्स के आधार पर जनपद की अंडर 17 बालक और ओपन बालिका वर्ग की टीम का चयन किया जाएगा।
...............