फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A security wall worth 10 lakhs will save us from the fury of Kali river

Pithoragarh News: काली नदी के रौद्र रूप से मुक्ति दिलाएगी 10 लाख की सुरक्षा दीवार

Thu, 11 Sep 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
A security wall worth 10 lakhs will save us from the fury of Kali river
झूलाघाट में काली नदी किनारे बने भवन। संवाद
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर झूलाघाट बाजार में काली नदी से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा कवच मिलेगा। नदी की तरफ बने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और भवनों के नीचे 10 लाख की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। दीवार बनने से नदी से कटाव रुकेगा और स्थानीय व्यापारियों व लोगों को काली नदी के खौफ से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट कस्बा काली नदी के किनारे बसा है। हर साल मानसूनकाल में रौद्र रूप में बहने वाली काली नदी से बाजार के नीचे भू-कटाव होता है, जिससे हर समय खतरा बना रहता है। स्थानीय व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों का खौफ के साए में संचालन करने के लिए मजबूर होते हैं। वहीं, स्थानीय लोग अपने भवनों में चैन की नींद से नहीं सो पाते हैं।
विज्ञापन

नदी के उफान पर आने से रात के समय लोगों का घरों से बाहर निकलकर नदी की पहरेदारी करना आम बात है। अब व्यापारियों और स्थानीय लोगों को नदी के भू-कटाव से सुरक्षा मिलेगी। संवेदनशील स्थानों पर 10 लाख रुपये से नदी के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण होगा, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था जिला पंचायत जल्द ही दीवार का निर्माण कार्य शुरू कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्ष 2013 में 24 से अधिक दुकानें समा गई थीं काली में
वर्ष 2013 के मानसूनकाल में काली नदी ने झूलाघाट में जमकर तबाही मचाई। तब नदी के उफान पर आने से भयानक भू-कटाव हुआ। 24 से अधिक दुकानें और मकान काली नदी में समा गए थे। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को अपनी दुकानों और मकानों से हाथ धोना पड़ा। हवा में अटके कुछ मकानों को सुरक्षा की दृष्टि से गिरा दिया गया था।

कोट
झूलाघाट में काली नदी से कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार लगेगी। इसकी स्वीकृति और इसके लिए धन मिल चुका है। जल्द ही सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य शुरू होगा। - बीसी छिमवाल, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed