Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A section of the hillside collapsed on the Sobla-Dhakar road; a tourist and the driver were killed after being struck by falling rocks

Pithoragarh News: सोबला-ढाकर सड़क पर दरकी पहाड़ी, बोल्डर गिरने से पर्यटक व चालक की मौत

Fri, 12 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
A section of the hillside collapsed on the Sobla-Dhakar road; a tourist and the driver were killed after being struck by falling rocks
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी को जोड़ने वाली सोबला-ढाकर पर पंगबावे की पहाड़ी खतरनाक रूप लेने लगी है। पहाड़ी से बोल्डर, पत्थर और मलबा गिर रहा है। शुक्रवार को पंचाचूली दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की टैक्सी पर बोल्डर गिर गए। हादसे में चालक और एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। बोल्डर के नीचे दबी जीप को कटर से काटकर मृतकों और अन्य यात्रियों को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन



राजस्थान के रामगंज, कोटा निवासी केशव खंडेलवाल (15) पुत्र अजेंद्र खंडेलवाल, रिषभ खंडेलवाल (30) पुत्र मुकेश खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल (17) पुत्र बृजेश खंडेलवाल, हनी खंडेलवाल (26) पुत्र दिनेश खंडेलवाल, आयुष खंडेलवाल (26) पुत्र गजेंद्र खंडेलवाल बीते दिनों आदि कैलाश यात्रा पर गए थे। सभी आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। बृहस्पतिवार को वे आदि कैलाश यात्रा पूरी कर दारमा घाटी में पंचाचूली दर्शन के लिए गए। शुक्रवार को धारचूला निवासी सुरेंद्र सिंह गर्ब्याल (37) पुत्र किशन सिंह की स्कार्पियो से धारचूला लौट रहे थे।
विज्ञापन


सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे के पास पहाड़ी दरकने से गिरे बोल्डर की चपेट में आकर टैक्सी दब गई। बीआरओ कर्मियों ने तुरंत जेसीबी और पोकलैंड से बोल्डर हटाए और बुरी तरह पिचक चुकी जीप को कटर से काटकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक सुरेंद्र सिंह और यात्री केशव खंडेलवाल की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीआरओ ने अपनी एंबुलेंस से जीप में सवार अन्य चार घायलों को धारचूला सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

------------------



बाल-बाल बचे अन्य तीन साथी

केशव खंडेलवाल सहित एक ही परिवार के आठ चचेरे-तहेरे भाई-बहन पंचाचूली दर्शन के लिए गए थे। पांच पुरुष यात्री एक वाहन में जबकि तीन महिला यात्री दूसरी जीप में सवार होकर पंचाचूली से लौटीं। पंगबावे के पास आगे चल रही जीप पर बोल्डर गिर गए और चालक के अलावा पांच पुरुष यात्री घटना का शिकार हो गए। संयोग से पिछली जीप बोल्डरों की चपेट में आने से बच गई इससे उसमें सवार तीन महिला यात्री और चालक सुरक्षित बच गए। अपने पारिवारिक सदस्यों के बोल्डरों के नीचे दबने से महिला यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बीआरओ कर्मियों ने उन्हें बमुश्किल संभाला। अपने साथी को खोने से सभी बदहवास हो गए। संवाद



-----------------

खतरा बनी है पंगबावे की पहाड़ी, फिर भी नहीं उठाए जा रहे सुरक्षात्मक कदम



धारचूला। सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे की पहाड़ी खतरा बन रही है। बीते दिनों पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिर गया। ऐसे में तीन दिन तक सड़क पर आवाजाही ठप रही। बमुश्किल बोल्डरों को हटाया जा सका। तीसरे ही दिन फिर से पहाड़ी दरकी तो बोल्डर राजस्थान के पर्यटक और धारचूला के वाहन चालक पर काल बनकर गिर गए। यह पहाड़ी आए दिन दरक रही है। इसके बाद भी सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं और पर्यटकों की बेरोक-टोक आवाजाही हो रही है। संवाद


---------

सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे के पास बोल्डर गिरने से एक पर्यटक और जीप चालक की मौत हो गई। अन्य घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना।


-आशीष जोशी, एसडीएम, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed