फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A rally of youth took to the streets in Pithoragarh over the paper leak case.

Pithoragarh News: पेपर लीक मामले में पिथौरागढ़ में सड़कों पर उतरा युवाओं का रेला

Thu, 25 Sep 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Sep 2025 11:22 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में सैकड़ों नाराज युवाओं ने लगातार परीक्षा पेपर लीक होने के विरोध में जुलूस निकाला। युवाओं ने सरकार और आयोग पर भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
A rally of youth took to the streets in Pithoragarh over the paper leak case.
पिथौरागढ़ में जुलूस निकालते पेपर लीक होने से नाराज युवा। संवाद

विस्तार

नाराज युवाओं ने निकाला जुलूस, कहा- सरकार ने हमारा भविष्य बर्बाद कर दिया
विज्ञापन

बोले- सरकार का सशक्त नकल विरोधी कानून हर परीक्षा में हो जा रहा है फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। पेपर लीक होने से नाराज सैकड़ों युवाओं की भीड़ बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतरी। युवाओं ने नारे लगाते हुए नगर में जुलूस निकालते हुए सरकार और आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार सशक्त नकल विरोधी कानून बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन प्रदेश में हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। पेपर लीक होने से हमारा भविष्य बर्बाद हो गया है। युवाओं ने कहा कि सड़कों पर उतरना हमारा शौक नहीं मजबूरी बन गया है।
जिले भर के युवाओं ने नगर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए कलक्ट्रेट तक सरकार और चयन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद युवा कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। युवाओं ने कहा कि प्रदेश में नकल विरोधी कानून बनाकर वाहवाही लूटी गई। इस कानून को दरकिनार कर नकल माफिया हर बार पेपर लीक कर हमारी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन

हमारे परिजन अभावों में हमें पढ़ा रहे हैं लेकिन पेपर लीक होने से हमारी मेहनत बेकार हो रही है। इसके बाद भी भाजपा नेता और आयोग के अधिकारी पेपर के सिर्फ तीन पन्ने लीक होने की बात कर हमें धोखा दे रहे हैं। इन्हें मालूम होना चाहिए कि सिर्फ आधे नंबर से भी कई युवा भर्ती में सफल होने से रह जाते हैं। इससे साफ है कि यह भर्ती सिर्फ नेताओं और आयोग के चहेतों के लिए कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने आयोग के हर कर्मचारी को बदलकर अब तक हुए सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच की मांग की। कहा कि यदि सरकार ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के आदेश जारी नहीं किए तो प्रदेश भर में युवा उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
बोले युवा
परिजनों ने मुझे अभावों में जिला मुख्यालय भेजकर पढ़ाया। उम्मीद थी कि इस भर्ती परीक्षा में सफल होकर अपने माता-पिता का सपना पूरा करुंगी। पेपर लीक होने से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। - पूजा, मुनस्यारी
--
जिस तरह हर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं, ऐसे में मेहनत करने के बाद भी सफलता मिलने की उम्मीद नहीं है। लगता है ये भर्तियां सिर्फ नेताओं के चहेतों को नौकरी देने के लिए कराई जा रही हैं। - भावना बिष्ट, नाचनी
--
सीएम, नेता और आयोग के अधिकारी पेपर के सिर्फ तीन पन्ने लीक होने की बात कर रहे हैं। आधे नंबर से भी अभ्यर्थी सफल नहीं हो पाता है। ऐसी बात कर सभी बेरोजगारों को धोखा दे रहे हैं। - पूजा चुफाल, नाचनी

--
युवाओं के साथ धोखा करने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। आयोग के अधिकारियों को बदलना चाहिए। यदि यही हालात रहे तो मेहनत करने वाले युवाओं को कभी सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। - बृजेश, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed