फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A massive fire broke out in a clothing store in pithoragarh

Uttarakhand Fire News: कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, सारा माल जलकर हुआ खाक

Fri, 24 Oct 2025 02:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:31 PM IST
सार

पिथौरागढ़ नगर के एक मुख्य इलाके में कपड़ों की एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें दुकान का सारा सामान पूरी तरह से जल गया। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
A massive fire broke out in a clothing store in pithoragarh
कपड़ों की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ नगर के बीचों बीच कपड़ों की एक दुकान में आग लग गई। घटना में दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। संयोग से आसपास की दुकानों में आग नहीं फैली इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

विज्ञापन


नगर के चिमस्यानौला निवासी कमला वर्मा के भवन के निचले तल में धारचूला, गर्गुवा हाल निवासी जीआईसी रोड हेमा धामी गारमेंट की दुकान का संचालन कर रही थी। बीते बृहस्पतिवार वह रात आठ बजे दुकान बंद कर घर गई। देर रात 11 बजे के करीब नगर के कारोबारी राजेंद्र पांडे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे तो उन्होंने हेमा धामी की दुकान से आग की पलटें बाहर निकलतीं देखीं। उन्होंने घटना की सूचना हेमा और फायर सर्विस को दी। फायर सर्विस की टीम दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन


प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दुकान में रखे इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। कहा कि राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed