फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A laborer died due to a boulder falling from the hill in dharchula pithoragarh

Pithoragarh: चाय पीते समय मजदूरों पर गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, एक की मौत; पांच घायल

Sat, 01 Mar 2025 05:51 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Mar 2025 05:51 PM IST
सार

तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर नजंग के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
A laborer died due to a boulder falling from the hill in dharchula pithoragarh
पहाड़ी से गिरे बोल्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला के तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर नजंग के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे नजंग पुल के पास हुई, जहां सड़क निर्माण कंपनी सारथी के मजदूर चाय पी रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे।

विज्ञापन

धारचूला कोतवाली के एसओ बिजेंद्र शाह के अनुसार इस घटना में संतोष सिंह पुत्र चंद्र सिंह, निवासी वार्ड नंबर 6, नौगाड़, दार्चुला, नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गणेश सिंह ठकुन्ना पुत्र चंद्र सिंह, निवासी नौगाड़, धुलीगड़ा, दार्चुला गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कंपनी के चौकीदार वीरेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह, निवासी जिप्ती पांगला, धारचूला और दीपक सिंह ठगुन्ना पुत्र दलजीत सिंह, निवासी नौगाड़, धुलीगड़ा, दार्चुला भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। राकेश जोशी और सुरेश कुमार मामूली रूप से चोटिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पांगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को धारचूला ले जाया जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को भी धारचूला लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed