फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A family of Papadi village forced to live in the cave

पापड़ी गांव का एक परिवार गुफा में रहने को मजबूर

Sun, 15 Jul 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sun, 15 Jul 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
A family of Papadi village forced to live in the cave
गुफा में रह रहा पापड़ी के बलवंत सिंह का परिवार - फोटो : अमर उजाला

दो जुलाई की रात हुई अतिवृष्टि से पापड़ी ग्राम पंचायत के बलवंत सिंह पुत्र धरम सिंह का मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। बलवंत सिंह का परिवार तब से एक गुफा में रह रहा है। वहीं जानवर भी बंधे हैं। उधर, प्रशासन का कहना है कि मुआवजा लेने के लिए मकान को जबरन गिराया गया है। 

विज्ञापन


बकौल बलवंत सिंह दो तारीख को भारी बारिश के कारण मकान के पीछे से मलबा आने से मकान में दरार पड़ गई और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जानवरों, बकरियों को रखने के लिए भी जगह नहीं बची। 3 जुलाई को घर से कुछ दूरी पर स्थित गुफा में जानवरों सहित रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन को सूचित करने के बाद राजस्व विभाग ने मकान का मुआयना किया। तहसीलदार डॉ. ललित तिवारी ने भी मुआयना किया। तहसीलदार का कहना है कि मकान को जबरन गिराया गया है।
विज्ञापन


बलवंत सिंह का कहना है कि कोई मात्र एक लाख उन्नीस हजार के मुआवजे के लिए अपनी मेहनत से बनाया गया घर भला क्यों तोड़ेगा। भाजपा अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में गई टीम ने उपजिलाधिकारी को इस सम्बंध में अवगत कराया था। मर्तोलिया ने उपजिलाधिकारी से एक्सपर्ट की टीम के साथ पापड़ी जाकर फिर से मुआयना करने का आग्रह किया है, ताकि किसी गरीब व्यक्ति के साथ नाइंसाफी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed