{"_id":"117-68236","slug":"Pithoragarh-68236-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Pithoragarh
Updated Wed, 11 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोेलीहाट (पिथौरागढ़)। एक दिसंबर को पोखरी रोड से बेहोशी का हालत में मिली विवाहिता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
एक दिसंबर को जजुट निवासी अनीता देवी (26) को पोखरी को जाने वाली सड़क के नीचे फुटसिल की कुछ महिलाओं ने बेहोशी की हालत में पड़ा देखा था। यह महिलाएं अनीता कोे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट ले आईं थी। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में रविवार को मृतका के पिता फुटसिल निवासी शंकर राम ने मृतका के पति हरीश राम, ससुर उमेश राम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा राजस्व पुलिस में दर्ज करा दिया है। मृतका के पिता ने रिपोर्ट में दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अक्सर उसके साथ मारपीट करने का उल्लेख करते हुए कहा कि पुत्री ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया। कहा है कि मृतका के साथ मारपीट कर उस आएदिन मायके भेजा जाता था। राजस्व उप निरीक्षक धनी लाल ने बताया कि 304 बी और 589 ए आईपीसी में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि मामले की जांच तहसीलदार डीएस महरा कर रहे हैं।