{"_id":"5c0bfdc2bdec2241cd16c568","slug":"91544289730-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौड़ीहाट के बीमार जीवानंद को चाहिए आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौड़ीहाट के बीमार जीवानंद को चाहिए आर्थिक मदद
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गौड़ीहाट क्षेत्र के सुरमोड़ा गांव निवासी जीवानंद भट्ट फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने से वह इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
लोकतांत्रिक कल्याण कर्मचारी फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष महेश मुरारी ने बताया कि जीवानंद एक पैर से विकलांग हैं। बीमारी की जांच में ही अब तक जमा पूंजी समाप्त हो चुकी है। अब उन्हें इलाज के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स में जाना है। आर्थिक संकट के कारण उनके परिवार के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
उन्होंने कई सामाजिक संगठनों सहित आम लोगों से जीवानंद के इलाज के लिए आर्थिक सहायता करने का अनुरोध किया है। उन्होंने उत्तरांचल ग्रामीण बैंक की गौड़ीहाट शाखा के खाता संख्या 4337015585 के माध्यम से भी जीवानंद भट्ट की आर्थिक सहायता करने की अपील की है।