{"_id":"5ace436a4f1c1b693d8b48d0","slug":"91523467114-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू तैयार, सीएम का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीयू तैयार, सीएम का इंतजार
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में आईसीयू बनकर तैयार हो गया है। इससे मरीजों को अस्पताल मेें पूरे इलाज का लाभ मिलेगा। अब तक मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। यह आईसीयू हंस फाउंडेशन की मदद से बनाया गया है। 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री आईसीयू का उद्घाटन करेंगे।
पिथौरागढ़ में जिला अस्पताल की विस्तारीकरण योजना के साथ ही ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू का निर्माण किया जाना था। इसके लिए लगभग 5.68 करोड़ की डीपीआर तैयार हुई थी, लेकिन बजट न मिलने से योजना लटकी रही। इस बीच मरीजों की समस्या को देखते हुए हंस फाउंडेशन ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इसके बाद संस्था अस्पताल में आईसीयू निर्माण मेें जुट गई। एक माह तक चले निर्माण के बाद आईसीयू लगभग पूरा बन गया है। अस्पताल में पांच बेड का आईसीयू अस्तित्व में आ गया है। इसमें से चार बेड सामान्य, जबकि एक विशेष मरीज के लिए आरक्षित है।
मुख्यमंत्री का 14 अप्रैल को आईसीयू के उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बता दें कि पांच अप्रैल को डीडीहाट दौरे पर सीएम ने हर जिले में आईसीयू खोलने की घोषणा दोहराई थी। उन्होंने जल्द ही पिथौरागढ़ से योजना के शुभारंभ की घोषणा की थी। आईसीयू बनने से जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों को इलाज मिल सकेगा। उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी, बरेली, दिल्ली आदि हायर सेंटर नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में एक साल के भीतर ही 1661 मरीजों को रेफर करना पड़ा। इधर, सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी कर ली है।