फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   90% of schools are without heads, when will the government take care of it

Pithoragarh News: 90 फीसदी स्कूल हैं मुखिया विहीन, कब सुध लेगी सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
90% of schools are without heads, when will the government take care of it
गोविंद भंडारी, पूर्व अध्यक्ष, राजकीय ​शिक्षक संघ, पिथौरागढ़।
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना जीआईसी में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में राजकीय शिक्षक संघ ने हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। संघ का कहना है कि प्रदेश में 90 फीसदी स्कूल मुखिया विहीन हैं और इन पदों को पदोन्नति से भरने के लिए सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

कनालीछीना जीआईसी में हुई गोष्ठी में राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि पदोन्नति सहित शिक्षकों की अन्य समस्याओं का समाधान न होने से उनमें निराशा है। जब स्कूलों में प्रधानाचार्य, शिक्षक नहीं होंगे तो ऐसे में सरकारी स्कूलों में आदर्श शिक्षण व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती। कहा कि प्रदेश में 2295 हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में 2039 स्कूल मुखिया विहीन संचालित हो रहे हैं। पूरे प्रदेश में मात्र 177 प्रधानाचार्य और 79 प्रधानाध्यापक ही कार्यरत हैं। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्थिति और खराब है। यहां 128 इंटर कॉलेजों में सिर्फ पांच विद्यालयों में प्रधानाचार्य तैनात हैं। 87 हाईस्कूलों में से मात्र एक हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक नियुक्त हैं। इन विद्यालयों में प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के 70 फीसदी पर रिक्त हैं। कहा कि सभी पद विभागीय पदोन्नति से आसानी से भरे जा सकते हैं लेकिन सरकार और विभाग न्यायालयों में प्रकरणों को लंबित बताकर आंखें मूंदे हैं। शिक्षकों के प्रकरणों को न्यायालयी वादों में उलझाने में अधिकारी जिम्मेदार हैं। ऐसे अधिकारियों की जवाबदेही तय कर इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed