{"_id":"5a71f8c84f1c1b805a8b7293","slug":"81517418696-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्कोट में विधिक साक्षरता शिविर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्कोट में विधिक साक्षरता शिविर लगा
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। तहसील विधिक सेवा समिति डीडीहाट ने अस्कोट में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर लोगों को कानून और अधिनियमों की जानकारी दी। शिविर की अध्यक्षता करते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन रवि रंजन ने कहा कि वनराजि जनजाति के उत्थान के लिए बनने वाली योजनाओं का लाभ उन्हें मिलना चाहिए। इसके लिए सजगता से कार्य करना होगा।
उन्होंने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की जानकारी भी लोगों को दी। कहा कि वन्यजीव तस्करी में पकड़ी गई खाल और अंगों की कीमत उजागर नहीं करनी चाहिए। धन के लोभ में अपराध बढ़ते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर अवगत कराएं, उसका समाधान कराया जाएगा।
शिविर में डीडीहाट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, वन रेंजर आरएस बिष्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी दलीप कुमार, थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान, सहायक विकास अधिकारी पंचायत ख्याली राम लोहनी आदि मौजूद थे। संचालन सहायक अभियोजन अधिकारी आरएस रावत ने किया।