{"_id":"5a1850404f1c1b001c8b4cc2","slug":"81511542848-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने संगीत और कला के गुर सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने संगीत और कला के गुर सीखे
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में कला और संगीत की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एपीएस के साथ ही जिला मुख्यालय के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के विजुअल आर्ट्स के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मदन लाल गुप्ता, अलीगढ़ मंगलायतन विश्वविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के एसोसिएट प्रोफेसर पंडित देवाशीष चक्रवर्ती, वाराणसी म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स कॉलेज के विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर जयदेव मुखर्जी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को कला और संगीत बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया।
इससे पहले कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने किया। पुलिस अधीक्षक ने कला और संगीत को आध्यात्म के बीच की कड़ी बताते हुए विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन
एपीएस के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने कहा कि प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला में एपीएस के साथ ही बियरशीबा, गुरुकुल, सिटी पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देवसिंह इंटर कॉलेज समेत 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का संचालन विद्यालय की मुख्य छात्रा सुहाना नगरकोटी, उप मुख्य छात्रा विनीता सुतेड़ी ने किया। कार्यशाला संचालन में कला शिक्षक रामकृष्ण घोष, संगीत शिक्षक हरीश चंद्र जोशी ने सहयोग दिया।