फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पालिका चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसरों की तैनाती

पालिका चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसरों की तैनाती

Wed, 17 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पालिका चुनाव के लिए रिटर्निंग अफसरों की तैनाती
पिथौरागढ़। नगर निकाय चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना की ओर से रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन


नगरपालिका पिथौरागढ़ के अंतर्गत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए रिटर्निंग अफसर एसडीएम एसके पांडेय को नियुक्त किया गया है। वार्ड एक से सात तक सहायक रिटर्निंग अफसर डीपी सिंह सहायक निदेशक डेयरी, वार्ड आठ से 14 तक पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, वार्ड 15 से 20 तक प्रशांत कुमार चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी को नियुक्त किया गया है। नगरपालिका डीडीहाट के लिए एसडीएम वैभव गुप्ता को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन


वार्ड एक से सात तक सहायक रिटर्निंग अफसर एसएस दरियाल, प्रभारी खंड अधिकारी, डॉ. पीके जोशी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नियुक्त किया है। नगरपालिका धारचूला के लिए एसडीएम आरके पांडेय को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। वार्ड एक से सात तक हिमांशु जोशी कृषि रक्षा अधिकारी और विद्यासागर कापड़ी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत गंगोलीहाट के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सौरव गहरवार को रिटर्निंग अफसर, वार्ड एक से सात तक के लिए केके पंत खंड शिक्षाधिकारी, एसके शर्मा परियोजना निदेशक उरेडा को सहायक रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। नगर पंचायत के लिए बेड़ीनाग के लिए एसडीएम सोहन सिंह सैनी को रिटर्निंग अफसर और वार्ड एक से सात तक के लिए प्रभारी तहसीलदार रमेश चंद्र, खंड विकास अधिकारी श्याम चंद को सहायक रिटर्निंग अफसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निकाय चुनाव के लिए नियंत्रण कक्ष बना
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव के लिए विकास भवन में स्थित अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका फोन नंबर 05964-225143 है। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी वाईएस रावत को बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने निर्देश दिए हैं कि नियंत्रण कक्ष में निर्वाचन संबंधी जो भी सूचनाएं प्राप्त होंगी, उन्हें पंजिका में दर्ज करने के साथ ही संबंधित अधिकारी को अवगत कराएंगे।

पहले दिन 19 नामांकन पत्रों की बिक्री
पिथौरागढ़। नगरपालिका चुनाव के नामांकन पत्र बिक्री के पहले दिन सदस्य पद के 17 और अध्यक्ष पद के दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष पद के संभावित दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र के दो और तीन सेटों की खरीद की।


नगर से नहीं हटाए होर्डिंग
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके अब तक प्रशासन नगर में विभिन्न स्थानों पर लगे सरकारी होर्डिंग को नहीं हटाया है। साथ ही शस्त्र धारकों ने अपने लाइसेंसी हथियारों को जमा करने की भी कोई पहल नहीं की है। एसडीएम एसके पांडेय ने कहा कि होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed