{"_id":"595d20124f1c1b94758b462f","slug":"71499275282-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडाक तक बना ट्रैकिंग मार्ग अब पालिका को हस्तांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडाक तक बना ट्रैकिंग मार्ग अब पालिका को हस्तांतरित
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। घंटाकरण के उल्का देवी मंदिर से चंडाक तक एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से पर्यटन विकास योजना के तहत बनाया गया 2580 मीटर लंबा ट्रैकिंग मार्ग अब नगरपालिका को हस्तांतरित कर दिया गया है। 60 लाख रुपये की लागत से बने इस मार्ग के 1185 मीटर हिस्से को प्राकृतिक सौंदर्य के बीच निर्मित किया गया है। मार्ग पर बारिश से बचने के लिए शेड बनाए गए हैं और कुछ दृश्य स्थलों का निर्माण भी किया गया है।
पर्यटन विकास योजना के परियोजना अधिकारी डा. जगत सौंटियाल ने बताया कि इस रास्ते के बनने से मोस्टामानू मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे पहले इस ट्रैकिंग रूट की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल उठाए गए थे। पूर्व जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने इसकी जांच के आदेश भी दिए थे। डा. सौंटियाल का दावा है कि रास्ते में जो कमियां रह गई थी, उनको दूर कर लिया गया है।
हस्तांतरण से पहले इस रूट का पालिका और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस मौके पर पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी, अभियंता कैलाश जोशी, पर्यटन विभाग के डा. जगत सौंटियाल, राजा जोशी, हेम तिवारी, ठेकेदार मदन बिष्ट आदि शामिल थे।