{"_id":"5c548f8fbdec22123976185d","slug":"61549045647-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्खा क्षेत्र में सर्दियों में भी पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्खा क्षेत्र में सर्दियों में भी पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकास खंड के गर्खा क्षेत्र में सर्दियों के सीजन में भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गर्खा क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की प्यास बुझाने के लिए जौरासी से 22 किमी लंबी ननकुड़ी-भागीचौरा-चौसाल पेयजल योजना बनाई गई।
आए दिन योजना के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को माह में 10 दिन ही नियमित पानी मिल पाता है। उक्त योजना से चौसाल, डांगटी, बाराकोट, मझेड़ा, पंतगांव, सूनाकोट, भागीचौरा जैसे बड़े गांव जुड़े हैं। जनप्रतिनिधि कई बार चर्मा से लिफ्टिंग पेयजल योजना बनाने की मांग उठा चुके हैं। इस योजना को सैद्धांतिक स्वीकृति तो मिल गई है लेकिन धनराशि मिलने में अभी विलंब है। डांगटी के क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक जोशी ने कहा कि नियमित आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जल संस्थान के सहायक अभियंता एलडी भट्ट ने कहा कि लंबी पेयजल योजना होने के कारण व्यवधान आते रहते हैं। पानी की आपूर्ति नियमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।