फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी बैठे धरने पर

अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी बैठे धरने पर

Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी बैठे धरने पर
धारचूला (पिथौरागढ़)। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के साथ हुई कथित पुलिस अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। शनिवार को अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन रौतेला समेत कई कार्यकर्ता धरने पर बैठे। तिवारी ने कहा कि यह मामला पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस की निरंकुशता का प्रमाण है। एक महिला जनप्रतिनिधि के घर पर घुसकर पुलिस ने जिस तरह अभद्रता की वह शर्मनाक है।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में विधायक हरीश धामी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर ऐसा किया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेत्री के वाहन का पंजीकरण नहीं था तो वाहन को पकड़ने के लिए ठीक वही दिन क्यों चुना गया, जब उनके शीर्ष नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दौरे पर थे। इसे साजिश करार देते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने पर डीडीहाट जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा, प्रदीप पाल, ललित भंडारी, माया मेहता, बेड़ीनाग के हयात सिंह भंडारी, जौलजीबी की शकुंतला दताल, दौलत पाल, धीरेंद्र धर्मशक्तू आदि बैठे। कांग्रेस ने 12 अक्तूबर तक धरना जारी रखने का फैसला लिया है। उस दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत धारचूला आएंगे। उसी दिन कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 12 अक्तूबर के बाद कांग्रेस अगली रणनीति तय करेगी। धरना थाना परिसर में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed