{"_id":"5c2b9f9ebdec2256d571899c","slug":"51546362782-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरीहाट में बकरी पालकों के लिए लगाया हाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरीहाट में बकरी पालकों के लिए लगाया हाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आजीविका बढ़ाने के लिए बकरी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
मंगलवार को विकासखंड मूनाकोट के प्राथमिक पाठशाला गौरीहाट के प्रांगण में बकरी हाट का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के करीब 50 पशुपालक 150 बकरियां लेकर पहुंचे। बकरीहाट में जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्र के कुल 12 मांस विक्रेताओं द्वारा बकरी खरीदने के लिए बोली लगाई। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने पशुपालकों को बताया कि बकरी पालन से वह बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।
इस कार्य के लिए उन्हें सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ दिया जाएगा। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी को निर्देश दिए कि जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इस प्रकार के बकरीहाट का आयोजन कर पशुपालकों को बाजार उपलब्ध कराएं। पशुपालकों को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कापड़ी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. मनोज जोशी ने उन्नत नस्ल की बकरियों की प्रजातियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में बकरियों का टीकाकरण कर दवा का वितरण किया गया। संचालन उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने किया। इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के प्रबंधक कुलदीप बिष्ट, पशुचिकित्साधिकारी मूनाकोट डॉ. लाल सिंह सामंत, झूलाघाट डॉ. सौरव भट्ट आदि थे।