फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सुरक्षा दीवार गोरी में समाई, छोरीबगढ़ के आधा दर्जन परिवार शिफ्ट

सुरक्षा दीवार गोरी में समाई, छोरीबगढ़ के आधा दर्जन परिवार शिफ्ट

Tue, 17 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा दीवार गोरी में समाई, छोरीबगढ़ के आधा दर्जन परिवार शिफ्ट
मदकोट (पिथौरागढ़)। गोरी नदी के उफान पर आने से छोरीबगढ़ गांव की सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार ध्वस्त हो गई है। इससे आधा दर्जन परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने एहतियातन इन परिवारों को प्राथमिक विद्यालय भवन में शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


2013 में आई आपदा से छोरीबगढ़ को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। मकानों की सुरक्षा के लिए नौ करोड़ की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया गया था। कुछ माह पूर्व ही बनकर तैयार हुई यह सुरक्षा दीवार नदी के उफान में आने से ध्वस्त हो गई है। सुरक्षा दीवार का लगभग एक सौ मीटर हिस्सा बहने से छोरीबगढ़ के टीकेंद्र सिंह, दलीप सिंह, मुकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, माधव राम, संदीप सिंह के मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने एहतियातन इन परिवारों को प्राथमिक विद्यालय भवन में शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। अधिकांश परिवारों ने अपने घरों का सामान स्कूल भवन में रख दिया है। राजस्व निरीक्षक विनोद मेहरा ने बताया कि आपदा के कारण बढ़ रहे खतरे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। खतरा बढ़ने से पहले ही सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सुरक्षा दीवार के बहने की जानकारी के बाद सिंचाई विभाग के अभियंता चंद्रशेखर ने क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दीवार निर्माण को अभी 18 माह का समय नहीं हुआ है। ठेकेदार से दोबारा दीवार का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed