फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ब्लाक प्रमुख की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ जारी

ब्लाक प्रमुख की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ जारी

Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख की कुर्सी के लिए जोड़तोड़ जारी
धारचूला (पिथौरागढ़)। कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा 12 अक्तूबर को होगी। भाजपा और कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोड़तोड़ में लगे हैं। दोनों दलों के लिए अविश्वास प्रस्ताव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। 26 सितंबर को ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र समिति के 26 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 अक्तूबर की तिथि तय की। अब जैसे-जैसे चर्चा का समय नजदीक आ रहा है, दोनों राजनीतिक दलों की धड़कने तेज होने लगी हैं।
विज्ञापन


धारचूला क्षेत्र पंचायत में इस समय 38 सदस्य हैं। अविश्वास प्रस्ताव को पारित कराने के लिए तीन चौथाई सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है। भाजपा इस आंकड़े को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास में है। उधर, कांग्रेस की तरफ से ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बचाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। विधायक हरीश धामी खुद रणनीति बनाने में लगे हैं। अब दोनों दलों के लिए सबसे अहम बात यही है कि मतदान तक कोई सदस्य अपना पाला न बदले। यदि एक सदस्य भी दूसरे खेमे में गया तो पूरी तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन


इधर, प्रशासन ने 12 अक्तूबर को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा की तैयारी शुरू कर दी है। चर्चा के समय पीठासीन अधिकारी के तौर पर पिथौरागढ़ के एसडीएम एसके पांडे मौजूद रहेंगे। उनके साथ धारचूला के एसडीएम और जिला पंचायतराज अधिकारी भी रहेंगे। सदस्यों को पहले अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, उसके बाद मतदान होगा। 12 अक्तूबर को यह तय हो जाएगा कि नेत्र सिंह कुंवर ब्लॉक प्रमुख के पद पर बने रहेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed