{"_id":"59d915954f1c1b8e698b48c6","slug":"51507399061-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस बेचकर करना चाहती थी पति का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस बेचकर करना चाहती थी पति का इलाज
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल पुलिस ने एक महिला को 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बीमार हैं। उनके इलाज के लिए पैसे नहीं थे। इसीलिए चरस बेचकर इलाज कराने की सोच रही थी। पुलिस का कहना है कि चरस पकड़ा जाना अपराध की श्रेणी में आता है। प्रतिबंधित नशीली वस्तु होने के कारण दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
जुलाघाट के थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे ने बताया कि नेपाल के मृगू जिला ग्राम विकास समिति वार्ड संख्या 8 के मान बहादुर कामी और उसकी पत्नी शनिवार को दोपहर में भारत की ओर जा रहे थे। तभी झूलापुल पर तलाशी के दौरान महिला के पास रखी चरस मिल गई। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके पति बीमार हैं। घर में पैसा न होने से वह चरस लेकर पिथौरागढ़ जा रहे थे, ताकि इसे बेचकर इलाज किया जा सके।
थाना प्रभारी चक्रदेव पांडे ने बताया कि नेपाल में चरस की इस मात्रा को ले जाना बड़े अपराध की श्रेणी में आता है। नेपाल में चरस की कीमत 1 लाख रुपये किलो तक होती है। उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर बैतड़ी जिला मुख्यालय भेज दिया है।