502 विद्यार्थियों ने दी स्कॉलरशिप परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला एवं ग्रॉफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित लक्ष्य-2016 एजूकेशन और कॅरिअर फेयर के दूसरे दिन 502 विद्यार्थियों ने स्कॉलरशिप परीक्षा दी। सिल्थाम स्थित लुंठी बारातघर एवं संगम होटल में आयोजित कार्यक्रम में अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई इंटर परीक्षा में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने और आईपीएमटी अल्मोड़ा की ओर से 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को संस्थान के निदेशक हर्षित गोयल ने सम्मानित किया। अमर उजाला की ओर से कराए गए लक्की-ड्रा की विजेता सपना पुत्री हरीश प्रसाद रहीं, जिन्हें टैबलेट दिया गया।
मुख्य अतिथि न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने आयोजन की सराहना की। कहा कि अमर उजाला लक्ष्य-2016 एजूकेशन और कॅरिअर फेयर के माध्यम से विद्यार्थियों को कॅरिअर के लिए काफी विकल्प चुनने का अवसर दिया गया। इसका सीमांत के विद्यार्थियों को निश्चित रूप से लाभ पहुंचेगा।
ग्रॉफिक एरा के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप राना, असिस्टेंट प्रोफेसर हेमंत सिंह पोखरिया, जेबीआईटी के मार्केटिंग मैनेजर दीप विरमानी, डीबीआईटी कॅरिअर एक्सपर्ट और काउंसिलर अंकित कुमार, जिपर काशीपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर शिशिर नंदी, साईं इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर कुलदीप राना, बीएफआईटी के डीएस रावत एवं सीमांत इंजीनियरिंग कालेज के प्रोफेसरों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आयोजन में ग्राफिक एरा और जिपर काशीपुर की ओर से विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। सटीक उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
‘सफल व्यक्ति कौन’ सवाल का सटीक उत्तर देने के लिए न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पिथौरागढ़ के सुमित पाटनी सम्मानित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एचपी, हीरो, जीएलए यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय, उत्तरांचल कॉलेज, लैंडमार्क फाउंडेशन, यूनियन बैंक ने सहयोग दिया।
विद्यार्थियों ने सराहा अमर उजाला का प्रयास
पिथौरागढ़। अमर उजाला लक्ष्य 2016 एजूकेशन और कैरियर फेयर की विद्यार्थियों ने जमकर सराहना की।
कॅरिअर चुनने में मिलेगी मदद
कार्यक्रम में मौजूद 12वीं के छात्र सुमित पाटनी ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सीमांत में अच्छे संस्थानों का अभाव है। इस कार्यक्रम से कॅरिअर चुनने में मदद मिलेगी।
अमर उजाला का सराहनीय कार्य
12वीं की छात्रा निकित भट्ट ने कहा कि अमर उजाला ने छात्रों के सामने कई विकल्प रखकर सराहनीय कार्य किया है। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन भी होता है।
कॅरिअर संबंधी जानकारियां मिली
इंटर फाइनल ईयर की छात्रा दिव्या भारती कहती हैं कि अमर उजाला के आयोजन से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कॅरिअर संबंधी तमाम जानकारियां मिली हैं।
ज्ञान में होगी बढ़ोतरी
12वीं की छात्रा राशि कन्याल अमर उजाला के कार्यक्रम से काफी प्रभावित दिखीं। उनका कहना था कि इस तरह के कार्यक्रमों में शिरकत करने से विद्यार्थियों के ज्ञान में भी बढ़ोतरी होती है।
संस्थान चुनने में मिलेगी मदद
इंटर फाइनल ईयर के छात्र स्वप्निल वर्मा ने आयोजन को सराहते हुए कहा कि वह इंटर के बाद बीटेक करना चाहते हैं, अमर उजाला के कार्यक्रम से उन्हें संस्थान चुनने में मदद मिलेगी।