{"_id":"5ccf3aa0bdec2207710349ce","slug":"41557084832-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाननी में लकड़ी की बल्ली के सहारे झूल रहे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाननी में लकड़ी की बल्ली के सहारे झूल रहे बिजली के तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। ऊर्जा निगम की एक गंभीर लापरवाही जाराजिबली ग्राम पंचायत के वाननी में देखने को मिली है। ऊर्जा निगम ने वाननी में झूलते तारों को लकड़ी की बल्ली से बांध रखा है। इस लापरवाही के खिलाफ गांव के लोगों ने रविवार को गांव में ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
गांव के लोगों ने झूलते बिजली के तारों के पास एकत्र होकर ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि गांव में खेतों और गांव के रास्तों में बिजली के तार झूल रहे हैं। झूलते बिजली के तारों को लकड़ी की बल्ली का सहारा दिया गया है। झूलते बिजली के तारों से विद्युत अव्यवस्था तो बनी ही रहती है। हर समय दुर्घटना का भय भी बना रहता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह धामी ने बताया कि विगत दिनों आए आंधी-तूफान से जगह-जगह बिदली की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। विभाग के लाइनमैन और ग्रामीण क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर रहे हैं। प्रदर्शन में महेंद्र सिंह, भवान सिंह, जसमल सिंह, बाला सिंह, दुर्गा सिंह, तुलसी देवी, मोहनी देवी, गोमती देवी, बसंती देवी आदि शामिल थे।
कहने पर भी नहीं हुई सुनवाई
लोगों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया जा चुका है लेकिन बिजली की लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। कहा है कि बिजली की लाइन से कोई भी हादसा होता है तो, उसका जिम्मेदार विभाग रहेगा।
विज्ञापन
कोट -
वाननी में बिजली के तारों को लकड़ी की बल्ली से सहारा देने की जानकारी नहीं है। जानकारी हासिल कर जल्द लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी। - डीएस निर्खुपा उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम