फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ऐसा भाया योग कि भारत में ही बसने का मन बना लिया

ऐसा भाया योग कि भारत में ही बसने का मन बना लिया

Wed, 21 Jun 2017 10:48 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
ऐसा भाया योग कि भारत में ही बसने का मन बना लिया
ऐसा भाया योग कि भारत में ही बसने का मन बना लिया
विज्ञापन

पिथौरागढ़। स्विट्जरलैंड की नताली ईजो को भारतीय योग ऐसा भाया कि उन्होंने भारत में ही बसने का मन बना लिया है। नताली ने योग के जरिए स्वयं के शरीर को स्वस्थ किया अब औरों को योग की शिक्षा दे रही हैं। नताली ने आयुर्वेद की शिक्षा भी हासिल की है।

योग दिवस पर सीमांत यूथ मोर्चा और वेदाश एकेडमी के योग शिविर में शामिल हुईं स्विट्जरलैंड की लोजान निवासी नताली (35) ने बताया कि वह 15 सालों से योगाभ्यास कर रही हैं। 20 साल की उम्र में उनका डिस्क स्लिप हो गया था। भारतीय योग पद्धति की जानकारी मिलने पर उन्होंने योग का सहारा लिया और उनकी बीमारी दूर हो गई। तब से वह योग कर रही हैं। नताली ने बताया कि उनकी आयुर्वेद में गहरी रुचि है। उन्होंने ऋषिकेश के आयुर्वेदिक डॉक्टर विनोद से आयुर्वेद की शिक्षा ग्रहण की है।
विज्ञापन


नताली बताती हैं कि स्विट्जरलैंड और फ्रांस में तनावग्रस्त लोगों को उन्होंने योग के टिप्स दिए। उन्होंने भारतीय योग पद्धति को बेजोड़ बताते हुए कहा कि योग से मस्तिष्क और शरीर को जोड़ने की क्षमता पैदा करता है। निताली का मानना है कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में रोज योग और प्राणायाम हर किसी को करना चाहिए। योग से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत में ही शेष जीवन व्यतीत करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed