फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   40 feet high Trishul and 1200 kg Shivling installed in Adi Kailash

Pithoragarh: आदि कैलाश में 40 फुट ऊंचा त्रिशूल, 1200 किलो वजनी शिवलिंग स्थापित; मंदिर के पुजारी ने की पूजा

Mon, 07 Jul 2025 02:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Mon, 07 Jul 2025 02:48 PM IST
सार

व्यास घाटी के ज्योलिंगकांग के 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के शिव पार्वती मंदिर परिसर में 40 फुट ऊंचा त्रिशूल और शिवलिंग स्थापित किया गया।

विज्ञापन
40 feet high Trishul and 1200 kg Shivling installed in Adi Kailash
आदि कैलाश में स्थापित शिवलिंग। संवाद

विस्तार

व्यास घाटी के ज्योलिंगकांग के 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के शिव पार्वती मंदिर परिसर में 40 फुट ऊंचा त्रिशूल और शिवलिंग स्थापित किया गया। आदि कैलाश विकास समिति के पदाधिकारियों, कुटी के ग्रामीणों और आदि कैलाश यात्रियों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ जेसीबी की मदद से 40 फुट ऊंचा त्रिशूल और 1200 किलो वजनी शिवलिंग स्थापित किया।

विज्ञापन


त्रिशूल स्थापना से पहले मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल ने रं रीति रिवाज और विधि विधान से पूजा अर्चना कर त्रिशूल और शिवलिंग स्थापित किया। समिति के अध्यक्ष पुनीत सिंह कुटियाल ने बताया कि मंदिर के परिसर में त्रिशूल, शिवलिंग, नंदी महाराज के स्थापित होने के बाद इसकी सुंदरता और बढ़ गई है। सहयोग करने के लिए 12 कुमाऊं रेजिमेंट के मेजर अंशुल सुंदरीपाल और उनकी टीम सहित आदि कैलाश यात्रियों का आभार जताया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम कुटी के कृष्ण कुटियाल, मंगल कुटियाल, गोविंद कुटियाल, गंगोत्री कुटियाल, मंजू कुटियाल, सनम कुटियाल, राहुल, पंकज, निमेष, चुन्नू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed