{"_id":"5b54c03b4f1c1b4e748b6687","slug":"31532280891-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में कराया प्रसव, नवजात की मौत महिला हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में कराया प्रसव, नवजात की मौत महिला हायर सेंटर रेफर
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग तहसील के खेला गांव में गर्भवती महिला का घर में ही प्रसव करा दिया। इससे नवजात की मौत हो गई। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सकों को बुलाना पड़ा।
खेला गांव में राजेश चंद्र की पत्नी हंसी देवी को प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल जाने के बजाय उसका घर में ही प्रसव कराने से नवजात की मौत हो गई और हंसी देवी की हालत भी बिगड़ने लगी। क्षेत्र की एएनएम उमा खाती ने फोन कर बेड़ीनाग अस्पताल के चिकित्सकों को इसकी जानकारी दी।
डॉक्टर संदीप कुमार स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महिला की हालत को देखते हुए उसे चिकित्सालय पहुंचाने को कहा। बेड़ीनाग अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद महिला को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने लोगों को प्रसव हर हाल में अस्पताल में ही कराने की सलाह दी है।