फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गूलों की मरम्मत न होने से 50 प्रतिशत खेत सूखे

गूलों की मरम्मत न होने से 50 प्रतिशत खेत सूखे

Tue, 05 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
गूलों की मरम्मत न होने से 50 प्रतिशत खेत सूखे
नाचनी (पिथौरागढ़)। रुईसपाटा, दाफा, मडलकिया, किमखेत, सैंणराथी, बेड़ूमहर, बमनगांव, डोर गांवों के लोग डेढ़ साल बाद भी आपदा से पीड़ित हैं। वर्ष 2016 के बरसात में इन गांवों को सिंचित करने वाली दो सिंचाई गूल भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इन गांवों के 50 प्रतिशत खेत सूख गए हैं। पांच हजार नाली कृषि भूमि प्रभावित हुई है। अनदेखी का यह मामला आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में सबकुछ ठीकठाक होेने के दावे की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन



भूमिदौला गधेरे से बनी दो सिंचाई गूल जून 2016 से बंद हैं। बरसात में गूलों के ऊपर जगह-जगह बोल्डर गिर गए थे। दो किमी लंबी गूल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। किसानों को उम्मीद थी कि सितंबर में गूलों की मरम्मत हो जाएगी, लेकिन अब तक धन आवंटन ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


सिंचाई न होने से गेहूं, जौ, दाल की खेती प्रभावित हो गई है। काश्तकार दुर्गा सिंह, पान सिंह राणा, इंद्र सिंह राणा, लाल सिंह राणा, कुंवर सिंह राणा कहते हैं कि 50 प्रतिशत खेत सूखे की चपेट में आ गए हैं। कई बार मामला राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन गूलों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रधान कौशल्या देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देव राम कहते हैं कि गूलों की मरम्मत तत्काल होनी चाहिए। इन गांवों को आपदा ग्रस्त घोषित कर मुआवजा दिया जाना चाहिए। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता हेम चंद्र उपाध्याय कहते हैं कि आपदा मद से धन नहीं मिला है। पूरे क्षेत्र का सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। विभाग के पास कोई अन्य मद नहीं है, जिससे नहरों की मरम्मत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed