{"_id":"6545348664fa4a82e00b9244","slug":"30-thousand-fine-on-milk-seller-40-thousand-rupees-fine-on-meat-seller-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6532-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दुग्ध विक्रेता पर 30, मीट विक्रेता पर 40 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दुग्ध विक्रेता पर 30, मीट विक्रेता पर 40 हजार का जुर्माना
Fri, 03 Nov 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अभियान चलाती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
पिथौरागढ़। अपर जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शिव प्रसाद बरनवाल दो मुकदमों में सुनवाई की। इस दौरान एक दुग्ध विक्रेता पर 30 हजार और मीट विक्रेता पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
15 जून 2023 को तत्कालीन वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप कुमार जैन ने दुग्ध विक्रेता दिनेश चंद्र निवासी मझेड़ा के खिलाफ एडीएम न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा-51 के तहत वाद दायर किया था। एडीएम ने दुग्ध विक्रेता पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। विभाग ने सिल्थाम चौक स्थित मै. नजफ प्रोटीन सेंटर मीट विक्रेता अहमद अली के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 विनियम 2011 की धारा 58 और अनुसूची-04में वाद दायर कराया था। एडीएम ने सुनवाई करते हुए मीट विक्रेता के खिलाफ 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
-- -- -- -- -- -- -
106 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में अभियान चलाकर 106 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि भेजे गए नमूनों में मिठाई के तीन. घी का एक , खाद्य तेल सहित कई अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने हैं। अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, सहायक अर्जुन भाटिया मौजूद रहे। संवाद