{"_id":"64b2d3869467799fff006cba","slug":"28-roads-in-rural-areas-including-china-border-closed-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1913-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चीन सीमा समेत ग्रामीण क्षेत्र की 28 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चीन सीमा समेत ग्रामीण क्षेत्र की 28 सड़कें बंद
Sat, 15 Jul 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के उप्राड़ा में बारिश से ध्वस्त मकान। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हुई भारी बारिश के चलते चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क समेत 28 सड़कें भूस्खलन और बोल्डर गिरने से बंद हैं। सड़कों के बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंद सड़कों को खोलने के लिए कार्यदायी संस्थाओं की ओर से जेसीबी लगाई गई हैं।
चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क आठ जुलाई से बंद चल रही है। इस सड़क पर कई जगहों पर मलबा और बोल्डर गिरे हैं। हिलवेज कंपनी के कर्मी सड़क खोलने में जुटे हैं। शनिवार को पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला सड़क मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गईं। सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं।
इनके अलावा चंडाक-धारी, दिगोटी-द्यूड़ी, चौबाटी-बरम, नाचनी-भैंसकोट, गलाती-रमतोली, मदकोट-दारमा, कालिका बजानी, कालिका-खुम्ती, सेलमाली-विसाना, बंगापानी-जाराजिबली, मदकोट-तोमिक और मुनस्यारी-हरकोट सड़क भी मलबा गिरने से बंद हैं।
विज्ञापन
इधर डीडीहाट-आदिचौरा-हनेरा, देवविसोना-खेतारकन्याल-गराली, सानदेव-तुरगोली, चौबाटी-बरम-बचकुड़ी, मालकोट-लोध, बनकोट-बुर्जखोला, नाचनी-रायाबजेता, पातालभुवनेश्वर-दौलावलिया, तवाघाट-थाणीधार और भागीचौरा-बगना सड़क पहले से ही बंद चल रही हैं।
बाक्स
लगातार बढ़ रहा है काली नदी का जलस्तर
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते काली नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार काली नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से 889 से बढ़कर 889.40 मीटर पर पहुंच गया है। प्रशासन से लोगों से नदी तट पर नहीं जाने साथ ही किनारे रह रहे लोगों से सतर्क रहने को कहा है। पुलिस की ओर से भी लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा है। 24 घंटे में धारचूला में सर्वाधिक और पिथौरागढ़ में सबसे कम बारिश दर्ज की गई।
बाक्स
कहां कितनी बारिश मिमी में
पिथौरागढ़ 0.2 मिमी
गंगोलीहाट 7.1 मिमी
डीडीहाट 9.4 मिमी
बेड़ीनाग 32 मिमी
मुनस्यारी 42.2 मिमी
धारचूला 89 मिमी
बाक्स
उप्राड़ा में मकान की दीवार गिरी
गंगोलीहाट। लगातार हो रही बारिश से बुधवार देर रात दो बजे उप्राड़ा गांव की पुष्पा देवी पत्नी स्व. गोविंद राम के आवासीय मकान की एक तरफ की दीवार गिर गई। उस समय पुष्पा देवी और उसके दो बेटे अंदर सो रहे थे। पत्थरों के गिरने की आवाज से उनकी नींद टूटी। आननफानन वह घर से बाहर निकले और गोठ से मवेशियों को भी बाहर निकाला। आसपड़ोस के लोगों से मदद लेकर रात गुजारी।
सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद ने विधवा का मकान गिरने की सूचना प्रशासन को दी। बताया कि बुधवार की रात मकान के एक तरफ की दीवार गिरी थी जबकि बृहस्पतिवार को हुई बारिश से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने गांव में ही किसी व्यक्ति के यहां शरण ली है। वहीं कानूनगो विजय साह का कहना है कि पटवारी को मुआयना करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
--
भारी बारिश से मकान को खतरा
बंगापानी (पिथौरागढ़)। शुक्रवार रात भारी बारिश के बाद ग्राम बसंतकोट में एक मकान की सुरक्षा दीवार ढह जाने से मकान को खतरा पैदा हो गया है। भारी बारिश के बाद गंगा सिंह कोरंगा के मकान के आंगन की सुरक्षा दीवार ढह गई। परिवार के लोगों को घटना का पता सुबह लगा। प्रभावित ने एसडीएम मुनस्यारी और तहसीलदार के साथ ही राजस्व टीम को सूचना दे दी है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने, आवासीय मकान को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
15पीटीएच 23पी- बंगापानी के बसंतकोट गांव में सुरक्षा दीवार ढहने से मकान खतरे में। संवाद
--
एक माह से बंद सड़क को शीघ्र खोलने के निर्देश
एसडीएम ने अधिकारियों के साथ किया सड़क का निरीक्षण
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एक माह से बंद डीडीहाट-आदिचौरा-कुणिया मोटर मार्ग को शीघ्र खोलने के निर्देश एसडीएम ने संबधित विभाग को दिए हैं। वहीं एसडीएम ने सड़कों के किनारे पड़े मलबे को हटाकर नालियों को सुचारु करने को भी कहा।
एसडीएम अबरार अहमद शनिवार को एक माह से बंद पड़ी डीडीहाट-आदिचौरा-कुणिया मार्ग की स्थिति देखने के लिए पहुंचे। पीएमजीएसवाई की निर्मित सड़क जून के पहले सप्ताह से बंद है। सड़क का एक भाग भारी बारिश के चलते पूरी तरह से ढह चुका हैं। एक माह से अधिक समय से बंद इस सड़क के कारण कुणिया समेत कई गांवों के ग्रामीणों को अब डीडीहाट पहुंचने के लिए 200 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं जबकि सामान्य किराया 100 रुपये है। एसडीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दूनाकोट क्षेत्र की बंद सड़कों को तुरंत खोलने और सड़कों के किनारे पड़े मलबे को हटाकर बंद पड़ी नालियों को खोलने के निर्देश लोनिवि समेत अन्य विभागों को दिए। संवाद
15पीटीएच22 पी- डीडीहाट- आदिचौरा-कुणिया सड़क का निरीक्षण करते एसडीएम। संवाद
--
विस्थापन के लिए धन स्वीकृत
पिथौरागढ़। तेजम तहसील के गिरगांव के तीन आपदा प्रभावितों के विस्थापन के लिए शासन से 10.72 लाख 72 रुपये स्वीकृत हो गए हैं। इसके लिए आपदा प्रभावितों ने सरकार का आभार जताया है। संवाद