{"_id":"5f760ab68ebc3e9bf46221fc","slug":"25-blood-donors-donated-blood-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld398959150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 25 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 25 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगदीश लुंठी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बद्रीदत्त पांडेय जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने की इच्छा जताते हुए पंजीकरण कराया। रक्तदान शिविर के दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया।
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ रक्तकोष विभाग के प्रभारी डॉ.नरेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी भी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। कोरोना काल में खून की अधिक जरूरत है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करना चाहिए। अस्पताल में होने वाली शल्य चिकित्सा, दुर्घटना के घायलों और महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के साथ ही अन्य बीमारियों में जरूरतमंदों के लिए हर समय रक्त की जरूरत होती है। इसी तरह रक्तदान कर हम इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं। समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कराने के लिए उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की।
रक्तदान शिविर में आए मनोज कुमार ने बताया कि वह अब तक 31 बार रक्तदान कर चुके हैं। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इन्होंने किया रक्तदान
मंजू बिष्ट, दीक्षा कांडपाल, मनोज कुमार, शैलेश कापड़ी, भाष्कर जोशी, कवींद्र फुलेरा, अनिल माहरा सभासद, आशीष माहरा, शंकर माहरा, गोविंद मनराल, जगदीश सिंह लुंठी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, सागर पाल, हिमांशु सिंह धामी, अक्षय लुंठी, चंद्र मोहन पांडेय छात्र संघ अध्यक्ष, प्रकाश सिंह धामी, आप कार्यकर्ता पंकज ज्ञाला, सुशील खत्री, लोकेश जोशी, नीरज गुरुरानी, अशोक पांडेय, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा, एडवोकेट आलोक चौधरी, सुरेश जोशी, शंकर राम।

पिथौरागढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में प्रमाण पत्र प्रदान करते डा.नरेंद्र शर्मा। संवाद- फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन