{"_id":"650c7be2f14d8340c300ee14","slug":"23-families-have-been-waiting-for-roads-for-five-years-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4855-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 23 परिवारों को पांच साल से सड़क का हो रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 23 परिवारों को पांच साल से सड़क का हो रहा इंतजार
Thu, 21 Sep 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। लेपार्ती और घटीगाड़ ग्राम पंचायतों के दोनों छोर पर स्थित अनुसूचित जाति बाहुल्य रछतिया और गंतोला गांव के ग्रामीण पिछले पांच साल से सड़क की राह देख रहे हैं। रछतिया में 15 तो गंतोला में आठ परिवार हैं। सड़क नहीं होने से महिलाओं को राशन ले जाने के लिए सात किमी पैदल थल बाजार की दौड़ लगानी होती है। बरसात के दिनों में इन जीर्ण शीर्ण रास्तों में चलना गांव वालों के लिए जोखिम भरा होता है। सड़क के लिए पांच साल पूर्व सर्वे भी हो चुकी है। इसके बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। स्थानीय महिला मुन्नी देवी ने कहा कि भारत को आजाद 76 साल हो गए हैं, लेकिन पहाड़ के गांव में मूलभूत समस्या सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य का समाधान आज तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन